टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़े हादसे की खबर आ रही है। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सभी तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 मजदूर घायल हैं। यह घटना कुकदूर थाना के बाहपाली की है।

कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर दी गई है। पिकअप वाहन के गहरे खाई में गिरने से पिकअप में सवार 15 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।