बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर दर्दनाक बस हादसा : 9 की मौत, कई घायल, सड़क पर बिखरे शव और सामान

छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर दर्दनाक बस हादसा : 9 की मौत, कई घायल, सड़क पर बिखरे शव और सामान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित मारेडमिल्ली घाटी में एक यात्री बस के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा मारेडमिल्ली थाना क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 यात्री सवार थे। 12 दिसंबर की सुबह यह बस अरकू से रायलासीमा चिंतूर की ओर जा रही थी। रास्ते में घाटी के मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

घटनास्थल से मिले वीडियो और तस्वीरों में देखा गया कि बस घाटी से नीचे गिरकर घनी झाड़ियों में फंसी हुई थी। कई यात्री सड़क पर गिर पड़े थे और उनके सामान सड़क पर बिखरे हुए मिले। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना चिंटूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर हुई। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है, जबकि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन