बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सीएम साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, आठ सुरक्षाकर्मी निलंबित

सीएम साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, आठ सुरक्षाकर्मी निलंबित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस पहुंचा था, जिसे सीएम कक्षा के बाहर रोककर पिस्टल जब्त की गई। इस मामले में 8 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है। दरअसल यह मामला 25 फरवरी की है। सीएम साय से मुलाकात करने पहुंचा एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस में घुस गया था। यह शख्स लाइसेंसी पिस्टल लेकर सीएम आवास तक आ गया था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर उसे रोक लिया गया। फिर उस शख्‍स की पिस्‍टल जब्त कर ली गई। बताया जा रहा है कि यह शख्स व्हीआईपी गाड़ी में आया था, जिसके चलते उनकी चेकिंग नहीं की गई थी। सीएम सुरक्षा में हुई चूक के मामले में एडीजी इंटेलिजेंस ने 8 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अभी और सुरक्षा अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं. सीएम सुरक्षा में तैनात वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन