बड़ी खबर- रायपुर रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन के नीचे आया शख्स, हुई मौत

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक शख्स की ट्रेन के नीचे आने के कारण मौत हो गई। हादसा दोपहर 12 बजे के आस-पास का है। जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दो नंबर प्लेटफार्म पर जनशताब्दी ट्रेन पहुंची। उसी ट्रेन में एक दंपत्ती सफर कर रहे थे। जनशताब्दी ट्रेन पर चढ़ते समय पुरूष का पैर फिसल गया। वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फस गया। काफी दूर तक घिसटने के बाद ट्रैक पर गिरे और ट्रेन के पहिए के नीचे आने के कारण पुरूष की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही जीआरपी और रेल र्मचारी मौके पर पहुंच गए। शव को ट्रैक से उठाया गया। मामले की जानकारी डीआरएम और सीनियर डीसीएम को दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG NEWS : रायपुर से होकर गुजरने वाली ये 8 ट्रेनें हुई रद्द, 7 गाड़ियां निर्धारित स्टेशन से पहले होंगी समाप्त, चेक कर लें लिस्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।