बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी से मनकुंवारी बाई का संवाद, बताया कैसे बदल गया जीवन

पीएम मोदी से मनकुंवारी बाई का संवाद, बताया कैसे बदल गया जीवन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राही पहाड़ी कोरवा मनकुंवारी बाई से सीधा संवाद किया। प्रधानमंत्री नेमनकुंवारी बाई से पूछा कि उन्हें सरकार की किन-किन योजनाओं का लाभ मिला है ?

PM आवास योजना के तहत निर्मित पक्के मकान में रह रहीं मनकुंवारी बाई

पीएम मोदी के सवाल के जवाब में मनकुंवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित पक्के मकान में हम रहते हैं। पहले बिजली न होने की वजह से बहुत दिक्कत होती थी अब नहीं होती।

प्रधानमंत्री मोदी कोमनकुंवारी ने बताया कि उनके परिवार में 5 लोग हैं। पहले जंगल जाकर सुखी लकड़ी इकट्ठा करना पड़ता था, उन्हें जलाकर ही खाना बना पाते थे, इस पूरे क्रम में बहुत समय जाता था लेकिन आज उज्जवला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर से खाना कम समय में आसानी से बन जाता है।

इसी बीच प्रधानमंत्री ने पूछा- कोई नई रेसिपी सीखी या नहीं आपने ! जिसके जवाब में मनकुंवारी ने बताया कि अब धुस्का, भजिया जैसी चीज़ें आसानी से बना लेती हूं।

मनकुंवारी हम पहाड़ी कोरवा हैं, हम पहाड़ों में रहने वाले हैं, पीने का पानी हम सबके लिए एक बड़ी चुनौती थी लेकिन आज सरकार ने घर तक पीने का साफ पानी पहुंचा दिया है।

मनकुंवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया धन्यवाद

मनकुंवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इन योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया जिसे स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि- आपके धन्यवाद के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने न केवल इन योजनाओं का लाभ लिया बल्कि दूसरे हितग्राहियों को भी योजनाओं का लाभ दिलाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि - जब योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलता है तो प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन