बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

पकड़े गए बांग्लादेशियों से पूछताछ में हुए कई खुलासे, प्रदेश में कुछ और साथियों के छिपे होने की मिली जानकारी

पकड़े गए बांग्लादेशियों से पूछताछ में हुए कई खुलासे, प्रदेश में कुछ और साथियों के छिपे होने की मिली जानकारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद IB की ऑपरेशन विंग के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। तीनों बांग्लादेशी सगे भाई हैं।

इस मामले में यह जानकारी सामने आयी है कि IB हैड क्वार्टर से आई 2 सदस्यीय टीम ने तीनों भाइयों से पूछताछ की है। इस दौरान इन्होने कई राज उगले हैं। इन्होंरर बताया कि उनका इराक जाकर वही रुकने का प्लान था। इस दौरान यह भी इनपुट मिले हैं कि प्रदेश में इनके कई और साथी भी रह रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले की हो रही है तलाश

पुलिस इनके बीच की कड़ी के उस कबाड़ी की तलाश में जुटी है, जिसने इनके लिए फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद की थी। ये सभी फर्जी दस्तावेज के सहारे मिश्रा बाड़ा, टिकरापारा में रह रहे थे। इस मामले में टिकरापारा थाना में FIR दर्ज है। ये सभी 3 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।

ये हैं गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी

1 – मोहम्मद इस्माईल (27 वर्ष)
पिता का नाम: शेख शमसुद्दीन
मूल निवासी: नाभरन, जिला जैसोर, प्रांत खुलना, बांग्लादेश
वर्तमान पता: मिश्रा बाड़ा, ताजनगर टिकरापारा, रायपुर

2 – शेख अकबर (23 वर्ष)
पिता का नाम: शेख शमसुद्दीन
मूल निवासी: नाभरन, जिला जैसोर, प्रांत खुलना, बांग्लादेश
वर्तमान पता: मिश्रा बाड़ा, ताजनगर टिकरापारा, रायपुर

3 – शेख साजन (22 वर्ष)
पिता का नाम: शेख शमसुद्दीन
मूल निवासी: नाभरन, जिला जैसोर, प्रांत खुलना, बांग्लादेश

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन