बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

माओवादियों ने गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का किया बहिष्कार, प्रेसनोट जारी कर जताया विरोध

माओवादियों ने गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का किया बहिष्कार, प्रेसनोट जारी कर जताया विरोध
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। माओवादियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता ने प्रेसनोट जारी किया है और गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का बहिष्कार किया है। इस संबंध में जारी प्रेसनोट में माओवादियों ने आरोप लगाते हुए कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचाने की बात कही है।

बस्तर में बमबारी का आरोप

नक्सलियों ने बस्तर संभाग में हवाई बमबारी किये जाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही केंद्र सरकार के फासीवादी पॉलिसियों को मदद देने का भूपेश सरकार पर आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है।

19 मार्च को आ रहे हैं अमित शाह

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार CRPF का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

CRPF का 84 वां स्थापना दिवस समारोह इस साल जगदलपुर के करणपुर में स्थित हेड क्वाटर में मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे यहां भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बस्तर तक के दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे और बैठक लेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन