बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

लापता जवान शंकर के अपहरण की जिम्मेदारी माओवादियों ने ली

लापता जवान शंकर के अपहरण की जिम्मेदारी माओवादियों ने ली
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

प्रेस नोट जारी कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बीजापुर। नक्सलियों के माड़ डिवीजन कमेटी ने जवान शंकर कुड़ियम के अपहरण की जिम्मेदारी ली है। माओवादियों के माड़ डिवीजन कमेटी की सचिव अनीता मंडावी ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है। नक्सली नेता ने कहा 29 सितंबर से जवान उनके कब्जे में है। माओवादी नेता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जवान शंकर कुड़ियम के अपहरण की जानकारी पुलिस छुपा रही थी।

माओवादी नेता ने कहा अभी जवान से पूछताछ चल रही है. पुलिस की प्रतिक्रिया के आधार पर संगठन द्वारा फैसला लिया जाएगा। माओवादी नेता ने ताड़मेटला कांड में शामिल दोषी कर्मियों पर कार्रवाई और उन्हें सजा देने की मांग रखी है।

बीजापुर से बस्तरिया बटालियन के जवान शंकर कुडियम का नक्सलियों के अपहरण करने की खबर बुधवार को सामने आई थी। बताया जा रहा कि अपहृत आरक्षक शंकर कुडियम एरमनार गांव का रहने वाला है और वह बीजापुर पुलिस लाइन में पदस्थ था।

शंकर 27 और 28 सितंबर से अनुपस्थित था। 29 सितंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उसपरी गांव से अपहरण कर ले जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं परिजनों और सर्व आदिवासी समाज ने जवान के सकुशल रिहाई के लिए नक्सल संगठन से अपील की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन