चित्राशी रावत

रायपुर। फिल्म “चक दे” एक्ट्रेस चित्राशी रावत की शादी पिछले माह चार फरवरी को बिलासपुर के ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ हुई। अब शादी के एक महीने के भीतर ही एक्ट्रेस चित्राशी और बॉलीवुड अभिनेता और लेखक ध्रुवादित्य का मैरिज सर्टिफिकेट भी बन गया। इतना ही नहीं मितान ने सर्टिफिकेट उनके घर तक भी पहुंचा दिया। बता दें कि वर्तमान में ध्रुवादित्य और चित्राशी मुंबई में रह रहे हैं।

अब एक्ट्रेस चित्राशी रावत और ध्रुवादित्य ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। जिसमें वो सरकार की मितान योजना को सराहते हुए सरकार का आभार भी जताया है। एक छोटे से वीडियो में चित्राशी कहती है, जितनी तेजी से हमारी शादी हुई थी, उतनी ही तेजी से हमारा मैरिज सर्टिफिकेट भी हम तक पहुंच गया है।

सीएमओ ने भी चित्राशी और ध्रुव के इस वीडियो को ट्वीट किया है। सीएमओ ने अपने ट्वीटर पर लिखा है.. हां, हम दिलों को भी मिलाते हैं….आपको बता दें कि पिछले महीने 4 फरवरी को बिलासपुर में एक्ट्रेस की शादी ध्रुव भगवानानी से हुई थी।

See also  देर रात विधायक देवव्रत सिंह का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।