CGBSE Board Exams 2022 : छत्तीसगढ़ में कल से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, स्कूल यूनिफॉर्म नहीं होगा अनिवार्य

रायपुर। माशिमं ने 12वीं बोर्ड के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। 2 मार्च से 12वीं बोर्ड की परीक्षा होने वाली है जिसे लेकर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज यानी शुक्रवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

बता दें 2 मार्च से 30 मार्च तक 12वीं की और 10वीं की 3 मार्च से 23 मार्च तक परीक्षाएं होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में परीक्षा केन्द्रों में होंगी। इसे ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को एडमिट कार्ड जारी किया गया है।

बता दें पंजीयन के आधार पर इस साल 10वीं-12वीं दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 6 लाख 83 हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार कोरोना नियमों का पालन करते हुए परीक्षाएं आयोजित की जाएँगी।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड:

https://vidia.cgbse.nic.in/AdmitCard/AdmitCard12th21.aspx

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।