बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Corruption Video Viral : प्रधान आरक्षक से समझें पुलिस प्रशासन में रिश्वतखोरी का गणित, टीआई से सहयोगी आरक्षक तक सबका होता है हिस्सा, Video हुआ वायरल

CG Corruption Video Viral : प्रधान आरक्षक से समझें पुलिस प्रशासन में रिश्वतखोरी का गणित, टीआई से सहयोगी आरक्षक तक सबका होता है हिस्सा, Video हुआ वायरल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर : बिलासपुर के चकरभाठा थाने के प्रधान आरक्षक का विडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विडियो में प्रधान आरक्षक अरविंदर खूँटे रिश्वतखोरी का गणित समझाते नजर आ रहे हैं। उनके इस गणित में रिश्वतखोरी के पैसों में किसका कितना हिस्सा होता है बताते नजर आ रहे हैं। बड़ी बात है कि उनके इस हिसाब किताब से यह बात स्पष्ट होती है कि रिश्वत कोई भी ले उसमें हिस्सेदारी सभी की होती है। इस विडियो में इस बात का पूरा हिसाब बताया गया है कि इन ईमानदार पुलिसकर्मियों को अगर कोई चढ़ावा मिला तो उसमें सबसे बड़ा टीआई साहब को मिलेगा। इसके बाद जो बचेगा उसमें विवेचक को कितना मिलेगा, सहायक विवेचना अधिकारी यानी सहयोगी आरक्षक को कितनी हिस्सेदारी मिलेगी और आंत में उस ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के हिस्से में कितना पैसा आएगा। ये सब हिसाब किताब समझाते उनका विडियो वायरल होने के बाद एसएसपी पारुल माथूर ने वीडियो के आधार पर जांच के बाद प्रधान आरक्षक हरविंदर खूंटे को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंसन काल में प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है।

हिस्सेदारों पर नही हुई कोई कार्रवाई

दरअसल शहर से लगे चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बोड़सरा में गाली-गलौच और मारपीट का एक मामला थाने में दर्ज हुआ। जिसके बाद मामले को शांति से निपटाने के नाम पर प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपए लेकर आरोपियों को छोड़ देने की बात कहते हुए वीडियो में दिखाई और सुनाई दे रहा है। इस वीडियो में 15 हजार का पुरा हिसाब कुछ ऐसा बैठता है कि प्रधान आरक्षक के हिस्से में केवल 4 हजार रूपये ही आते हैं। वीडियो में प्रधान आरक्षक के बताए गए हिस्सेदारी के गणित के अनुसार 15 में से 8 हजार रुपए तो टीआई ले लेगा, 2 हजार रुपए विवेचक और एक हजार रुपए मददगार सिपाही को देने पड़ेंगे… तो बचेगा क्या… बस चार हजार… यानी इतनी मेहनत से सेटिंग करने वाले के हिस्से महज चार हजार रुपये ही आए। हालांकि वीडियो में स्पष्ट तौर पर सभी की हिस्सेदारी की बात होने के बाद भी और किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सगा-समाज के हो इसलिए लगी कम धाराएं

विडियो में देखा जा सकता है कि प्रधान आरक्षक कैसे जातिवाद का जहर उगल रहा है। वीडियो में प्रधान आरक्षक कहते नजर आ रहे हैं कि "अब मैटर और नहीं बढ़ेगा, भले ही सर कह रहे हैं कि मुलाहिजा करवाएंगे लेकिन फिर भी कुछ नई आएगा। देखो, तुम लोग मेरे सगा-समाज के हो इसलिए मैं बोला मामला खतम करो, वरना उसमें और भी बलवा वगैरह कई धारा लग जाता।"

देखें वीडियो:-

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन