रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज बुधवार कांग्रेस कार्यकर्ता बलौदाबाजार हिंसा और कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दे को लेकर विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पांच स्तर की बैरिकेडिंग की थी, हालांकिकार्यकर्ता केवल पहली बैरिकेडिंग ही तोड़ सके।

इसके बाद, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और प्रदर्शन के दौरान रायपुर मेयर एजाज ढेबर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गए। जिसके बाद उन्हें पंडरी के जिला अस्पताल ले जाय गया जहां उनका उपचार जारी है। इस बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।

See also  "पहले पुल दीजिए, फिर ऑनलाइन हाजिरी मांगिए": डोंगी से उफनती नदी पार कर स्कूल जा रहे बस्तर के शिक्षक, वायरल वीडियो पर सियासत तेज