ED की गिरफ्त

रायपुर। कोर्ट में अनवर ढेबर के मामले में सुनवाई पूरी कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार ED को 4 दिनों की रिमांड दिए जाने की खबर है। कोर्ट में ईडी की टीम ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी।

आपको बता दें कि आज ED ने कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है। मार्च के महीने में ढेबर के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। बीती रात रायपुर के एक होटल में ED की टीम ने दबिश दी थी। वहीं पूछताछ के लिए ढेबर को बुलाया गया था। ऐसी जानकारी आ रही है कि पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद ही ED ने ढेबर को गिरफ्तार किया है।

अनवर ढेबर के भाई शहर के महापौर एजाज ढेबर को भी पूछताछ के लिए ईडी ने दफ्तर बुला लिया। मंगलवार को ही ईडी ने करीब 12 घंटे अपने दफ्तर में बैठाए रखा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।