रायपुर। महापौर मीनल चौबे ने मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की यात्रा से लौटने के पश्चात आज रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में प्रेस वार्ता ली। जिसमें उन्होंने इंदौर दौरे को लेकर विस्तृत जानकारी दी। दरअसल महापौर मीनल चौबे स्वच्छता नवाचारों की अध्ययन यात्रा पर इंदौर दौरे पर थी। प्रेस वार्ता में उन्होंने रायपुर को भी इंदौर की तरह साफ़ करने की बात कही।

साथ ही कहा कि, रायपुर में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक जल्द ही लगेगी। रायपुर में अब गीला और सूखा कचरा को अब सख्ती से अलग-अलग कलेक्शन कराया जाएगा । वहीं रायपुर में सारी खुली नालियां अब कवर किया जाएगा और इन सभी कार्यों के मॉनिटरिंग का जिम्मा एनजीओ की महिलाओं को दिया जाएगा। साथ ही डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ी की मॉनिटरिंग के लिए 20 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी।

See Also : कारोबारी विजय भाटिया को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, राहत याचिका खारिज

बारिश से कैसे निपटेगा प्रशासन
बारिश के मौसम में शहर में भारी जलभराव की स्तिथि देखने को मिलती हैं। कुछ घंटों की बारिश से ही शहर जलमग्न हो जाता है। लोग मच्छर से परेशान हो जाते हैं। इस पर महापौर मीनल चौबे ने कहा कि, हम अभी से इन समस्याओं से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। नालियों में हो रहे ब्लॉकेज को स्पॉट कर सफाई की जा रही हैं। वहीं मच्छरों की समस्या से निपटने के लिए भी उचित योजना बनाई जा रही हैं।

पहले भी हुए महापौर और पार्षदों के दौरे, हर बार बताई गई वही कहानी, पर हुआ क्या ?
यह पहला मौका नहीं था जब महापौर और पार्षदों द्वारा इंदौर का दौरा किया गया। इससे पहले भी पूर्व महापौर के कार्यकाल में भी कई बार इंदौर की सफाई व्यवस्था देखने के लिए निगम की टीम ने दौरा किया। हर बार वहां की सफाई व्यस्था की तारीफ की गई, हर बार कहां गया कि जल्द ही रायपुर को इंदौर के बराबर चमकाया जाएगा। लेकिन दावों पर अमल नहीं किया गया। आज भी रायपुर वासी नाली, मच्छर, गन्दगी, गड्ढों और जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। अब आगे देखने वाली बात होगी कि, इस बार महापौर मीनल चौबे की नेतृत्व में निगम की टीम जनता के भरोसे पर कितनी खरी उतर पाएगी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।