रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चिकित्सा उपकरण और री-एजेंट खरीद घोटाले के मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत छत्तीसगढ़ में 30 और 31 जुलाई 2025 को दो दिवसीय तलाशी अभियान चलाया।

यह कार्रवाई शशांक चोपड़ा, उनके परिजनों, व्यावसायिक संस्थाओं, छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारियों और अन्य सहयोगियों के आवासीय व कार्यालय परिसरों पर की गई। कुल 20 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान ईडी ने बैंक खातों में जमा राशि, सावधि जमा, डीमैट खातों में शेयर और वाहनों के रूप में 40 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त और फ्रीज की। इसके अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए गए।

सूत्रों के मुताबिक, यह घोटाला चिकित्सा उपकरण और री-एजेंट की खरीद में अनियमितताओं से जुड़ा है, जिसकी जांच ईडी लंबे समय से कर रही थी। एजेंसी आगे की कार्रवाई के लिए जब्त दस्तावेज़ों और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।

See also  एसआईआर में संदिग्ध नामों पर होगी सख्त कार्रवाई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।