बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

भेंट-मुलाकातः कवर्धा पहुंची जय-विरू की जोड़ी, सीएम बघेल के साथ सिंहदेव करेंगे मंच साझा

भेंट-मुलाकातः कवर्धा पहुंची जय-विरू की जोड़ी, सीएम बघेल के साथ सिंहदेव करेंगे मंच साझा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। सोमवार को सीएम भूपेश बघेल कवर्धा के दौरे पर हैं। इस जिले में होने वाली भेंट-मुलाकात कुछ खास होने वाली है। क्योंकि उनके साथ स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी मंच साझा करेंगे। आपको बता दें कि सिंहदेव कवर्धा के प्रभारी मंत्री हैं। बता दें कि वहां झलमला और सहसपुर लोहारा में उनकी चौपाल लगेगी।

बता दें कि झलमला में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचने पर आदिवासी नर्तक दल ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोर-शोर से स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री ने की भेंट-मुलाकात की शुरुआत की। यहां ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का खुमरी पहनाकर स्वागत किया। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और वनमंत्री मोहम्मद अकबर भी सीएम के साथ रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि मैं देखना आया हूं कि लोगों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं।

सबसे पहले उनका हेलीकॉप्टर बोड़ला विकासखंड के झलमला गांव में ग्रामीणों से चर्चा के बाद उनका हेलीकॉप्टर सहसपुर-लोहारा पहुंचेगा। वहां भी विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण, मुलाकात के बाद चौपाल में चर्चा होगी। सहसपुर लोहारा में भेंट-मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कवर्धा पहुंचेगा। शाम को शबरी नदी पर नए पुल का लोकार्पण होना है। मुख्यमंत्री देर शाम कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री रात को कवर्धा में ही रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन