रायपुर। राजीव भवन में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इसमें लोकसभा चुनावों पार्टी के खराब प्रदर्शन की समीक्षा की जा रही है। इस बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ ही साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, एआईआईसी सचिव डॉ. चंदन यादव एवं अरुण उरांव भी मौजूद हैं।

दोपहर 2 बजे जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की भी बैठक होगी। बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही आने वाले नगरीय निकाय व उप चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी।

शनिवार की रात मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी। इसमें सभी मंत्री और कांग्रेस के 68 में से 57 विधायक पहुंचे थे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस विधायकों की बैठक लिए थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  BIG NEWS: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के भाई को टिकट देने से किया इनकार, अब यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।