बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रेत से लदे ओवर लोड 25 वाहनों को खनिज विभाग ने किया जब्त

रेत से लदे ओवर लोड 25 वाहनों को खनिज विभाग ने किया जब्त
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

महासमुंद। प्रदेश में माफियाओं द्वारा बेशकीमती खनिजों का अवैध खनन और परिवहन कर सरकार को करोड़ों रुपए का नुकासन पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़कें जर्जर हो रही है जिसका खामियाजा लोगों को सड़क दुर्घटना के रुप भुगतना पड़ रहा है। ऐसे लोगों पर जिला प्रशासन के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम कार्रवाई शुरू कर दी है। महासमुंद में खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रेत के ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में नांदगांव के पास रेत से भरे 25 हाइवा वाहनों को रोककर वजन कराया गया, जिसमें वाहनों में क्षमता से अधिक रेत भरा हुआ पाया गया। जिसपर खनिज विभाग ने वाहनों को जब्त करते हुए चलानी कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को सौंपा दिया है। यदि वाहन मालिक चालान जमा नहीं करता तो मामला न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बता दें कि अभी रेत खदानों में खनन का परमिशन किसी भी रेत खदान को नहीं है। इसके बावजूद रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। साथ ही डंप किए गये रेत का क्षमता से अधिक परिवहन किया जा रहा है। इन ओवरलोड वाहनों से गांव की सड़कों की हालत भी खस्ता हो गई है। सरकार बदलने के बाद ग्रामीणों की इन्हीं शिकायतों को लेकर खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन