बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बड़ा हादसा : ट्रक से टकराया मिनी-ट्रक, 10 की मौत

बड़ा हादसा : ट्रक से टकराया मिनी-ट्रक, 10 की मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक मिनी ट्रक सड़क पर खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा हादसे में 4 अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। यह दर्दनाक घटना राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर बगोदरा गांव के पास हुई है। हादसे में घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

मरने वालों में बच्चे भी

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, ये हादसा राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर बगोदरा गांव के पास उस समय हुआ जब लोगों का एक समूह पड़ोसी जिले सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला से अहमदाबाद लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, घटना में मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 5 महिलाओं और 2 पुरुषों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के सभी पीड़ित कापड़वंज के सुनादा गांव के रहने वाले हैं।

ऐसे हुआ हादसा
रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में शामिल लोग चोटिला से दर्शन कर अहमदाबाद वापस आ रहे थे। रास्ते में मिनी ट्रक रोड पर खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराया। गाड़ी में आगे 3 और पीछे 10 लोग सवार थे। इसमें से 10 की मौत हो गई। बचे हुए तीन लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने बताया है कि घायलों का इलाज चल रहा है और मामले की जांच जारी है।

सीएम ने हादसे पर जताया शोक

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति शोक जताया है उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "अहमदाबाद जिले के बावला-बागोदरा हाईवे पर दुर्घटना की घटना हृदय विदारक है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वालों की आत्मा को शांति दे और घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।"

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन