बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मंत्री जयसिंह ने बुलाई बैठक जिला प्रशासन ने किया निरस्त

मंत्री जयसिंह ने बुलाई बैठक जिला प्रशासन ने किया निरस्त
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

० राजस्व मंत्री ने बुलाई थी समीक्षा बैठक

० अपर कलेक्टर ने पहले समीक्षा बैठक आयोजित करने के दिए निर्देश फिर किया निरस्त

कोरबा। प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और कोरबा जिला प्रशासन के बीच एक बार फिर खींचतान का मामला सामने आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व मंत्री के ओएसडी अजय उरांव ने कोरबा कलेक्टर को 13 जुलाई को एक पत्र लिखा था। जिसमें राजस्व मंत्री की समीक्षा बैठक आयोजित करने के लिए कहा गया था। पत्र में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, कोरबा विधानसभा क्षेत्र के लंबित निर्माण कार्यो समेत कुछ अन्य कार्यसूचियो के लिए समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने कहा गया था।

मंत्री कार्यालय से पत्र मिलने के बाद 14 जुलाई को अपर कलेक्टर द्वारा बैठक आयोजित करने के संबंध में निर्देश जारी किया गया था। जारी किये गए निर्देश में 15 जुलाई को सभी संबंधित अधिकारीयों को बैठक में उपस्थित होने को कहा गया था।

लेकिन इसके ठीक बाद 14 जुलाई को ही जिला प्रशासन ने राजस्व मंत्री की समीक्षा बैठक को निरस्त करने की सूचना भी जारी कर दी। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए पत्र में हालांकि बैठक निरस्त करने सम्बन्धी कोई कारण नहीं बताया गया है।

पहले भी होता रहा है विवाद

इस पूरे घटनाक्रम में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और जिला प्रशासन के बीच एक बार फिर खींचतान देखने को मिला है। इससे पूर्व भी राजस्व मंत्री और पूर्व कलेक्टर रानू साहू के मध्य सार्वजनिक रूप से मनमुटाव देखने को मिला था। जहां राजस्व मंत्री ने पूर्व कलेक्टर को भ्रष्ट करार दे दिया था। इससे पहले भी तात्कालिन कोरबा एसपी और मंत्री के पटरी नहीं बैठने और खुल कर विवाद चर्चा में रहें हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन