बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा पर मंत्री नेताम का तंज, कहा…

कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा पर मंत्री नेताम का तंज, कहा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस यात्रा को ‘कांग्रेस बचाओ यात्रा’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद अस्तित्व संकट से गुजर रही है और अब खुद को बचाने के लिए संविधान के नाम पर भ्रम फैलाने निकल पड़ी है।

जातिगत जनगणना पर कांग्रेस को घेरा

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर प्रारूप की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर नेताम ने कहा कि कांग्रेस ने घूम-घूम कर देश को गुमराह करने का काम किया। कांग्रेस पार्टी अनर्गल बातें करते रहती है, उनका मुद्दा छीन गया। पीएम मोदी जो कहते हैं, वह करके भी दिखाते हैं। पीएम मोदी शिलान्यास भी करते हैं, और उद्घाटन भी करते हैं। सलिए कांग्रेस को सब्र करना चाहिए।

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक जंग का दावा

वहीं बस्तर जिला के नक्सलमुक्त होने पर मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि देश के पीएम और केंद्रीय गृह मंत्री की सोच और परिकल्पना रही। हमारी सरकार और जवानों ने निर्णायक लड़ाई लड़ी। मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की परिकल्पना रही. आगे बढ़ते हुए बस्तर नक्सल क्षेत्र को नक्सली मुक्त कर दिया गया है, कहीं कुछ बचे होंगे तो अगले मार्च तक पूरी तरीके से सफाया हो जाएगा. छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त प्रदेश के तौर पर देश में जाना जाएगा।

युक्तियुक्तकरण को क्लियर समझना होगा

वहीं शिक्षक संघों के युक्तियुक्तकरण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि लोगों को युक्तियुक्तकरण को क्लियर समझना होगा। लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। शिक्षक बच्चों की भविष्य को संभालने के लिए हैं। एक कैंपस में दो-दो, तीन-तीन स्कूल चल रही हैं. अनावश्यक रूप से शिक्षकों को संलग्न किया गया है।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार चाहती है सरकार

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में सुधार कर रहे हैं। हमारी सरकार शिक्षा की व्यवस्था को सुधारना चाहती है, पिछली सरकार ने शिक्षा के प्रति कोई जोर नहीं दिया। उन्हें सिर्फ नाम कमाने और हाइलाइट होने का ध्यान था। शिक्षक विहीन होकर सैकड़ों स्कूल बंद हुई।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन