बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मंत्री OP चौधरी ने चिंतन शिविर 2.0 का अनुभव किया साझा, कहा…

मंत्री OP चौधरी ने चिंतन शिविर 2.0 का अनुभव किया साझा, कहा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थानमें आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का सफल समापन हुआ। इस शिविर में मुख्यमंत्री समेत राज्य सरकार के सभी मंत्रीगण सक्रिय रूप से शामिल हुए और विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। शिविर के दौरान राजकोषीय नीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सुधार और वैश्विक विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ की भूमिका जैसे विविध विषयों पर गहन चर्चा हुई।

विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत व्याख्यानों ने मंत्रियों को वैश्विक परिवर्तनों और समकालीन नीतिगत चुनौतियों की गहरी समझ प्रदान की। मंत्री ओपी चौधरी ने शिविर के अनुभव साझा करते हुए कहा की चिंतन 2.0 का आयोजन हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किया गया। हमने इस दौरान बहुत कुछ सीखा है। हम देख रहे हैं कि दुनिया कितनी तेजी से बदल रही है और हमें उसी रफ्तार से नीतियों को नवाचार के साथ अपनाना होगा। इस चिंतन शिविर में पूरी कैबिनेट ने एक छात्र की तरह भागलिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, राजकोषीय सुधार जैसे मुद्दों पर विस्तृत और गंभीर मंथन हुआ।

https://twitter.com/ANI/status/1932021589706424435
The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन