रायपुर। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि

अधिकारियों की अगर गुणवत्ता संबंधी कोई भी लापरवाही सामने आयेगी तो किसी को बख्सा नहीं जायेगा।

 

आपको बता दें कि पुलिस कंट्रोल रूम में हो रही बैठक में पुलिस विभाग की बैठक से पहले पीडब्ल्यूडी के

अधिकारियों के साथ मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश

की खराब सड़कों की मरम्मत का काम 10 दिसंबर तक पूरा करने को कहा। साथ ही उन्होंने क​हा कि

विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के जर्जर मकानों को तोड़कर नए सिरे से निर्माण किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी की बैठक में विभाग के आला अधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों में पदस्थ विभागीय अधिकारी

मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी के बाद मंत्री ताम्रध्वज साहू पुलिस विभाग की समीक्षा की। बैठक में पीडब्ल्यूडी

एसएसपी आरिफ शेख, एडिशनल एसपी, सीएसपी और सभी थानों के टीआई मौजूद रहें ।

See also  यहां ऑस्ट्रेलिया निवासी बगैर सूचना 1 माह होटल में रूका, होटल मालिक पर केस दर्ज

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।