बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सरकारी जमीन की हेराफेरी, 2 पटवारी हुए निलंबित

सरकारी जमीन की हेराफेरी, 2 पटवारी हुए निलंबित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जांजगीर। प्रदेश के जैजैपुर तहसील के दो पटवारियों को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर ने दोनों पटवारी को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पटवारी संतोष कहरा, पटवारी, प.ह.नं. 03, ग्राम - झालरौंदा, और पटवारी विनोद डाहिरे, पटवारी, प.ह.नं. 08, ग्राम- कोटेतरा, तहसील- जैजैपुर के संबंध में तहसील कार्यालय जैजैपुर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय भूमि में कूटरचना तथा शासकीय रिकार्ड से गड़बड़ी होने के कारण पटवारी संतोष कहरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सक्ती को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए विभागीय जांच का जिम्मा सौपा गया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय तहसील कार्यालय सक्ती किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

पैसे लेकर सरकारी ज़मीन को कर दिया किसानों के नाम

दोनों पटवारियों के द्वारा अपने हल्का नंबर क्षेत्र के शासकीय जमीनों को लोगों से पैसों की लेनदेन कर उनकी निजी भूमि में सम्मिलित कर दिया गया था। जिस बात की लगातार शिकायत तहसीलदार सहित कलेक्टर और राजस्व मंत्री से भी की गई थी। जिसके बाद जांच के निर्देश दिए गए थे जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है साथ ही एसडीएम को विभागीय जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन