रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की पहले चरण की 20 सीटों पर नामांकन रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजनांदगांव में साजा विधान सभा के बिरनपुर में हिंसा का मामला उठा कर सनातन और तुष्टिकरण के मामले में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला है।

शाह ने कहा कि बिरनपुर हिंसा में शहीद हुए भुवनेश्वर साहू की शहादत बेकार नहीं जाएगी। साहू परिवार के युवक की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने भुवनेश्वर साहू को लिन्चिंग कराकर मार डाला।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कहा मैं आपको भरोसा दिलाता हूं उसकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। उसके हत्यारों को उसके अंजाम तक जरूर पहुंचाएंगे। इस​लिए हमने उसके पिता को टिकट देकर चुनावी मैदान पर उतारा है।

सभा को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने किया संबोधित। कश्मीर से धारा 370 हटाने का जिक्र करते हुए रमन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने धारा 370 हटाकर पूरी ताकत दिखा दी है।

See also  महिला आयोग को संदेह, युवतियों को समलैंगिक बताकर हो रही तस्करी, होगी पुलिसिया जांच

उन्होंने कहा कि 15 साल अवसर मिला मुख्यमंत्री के नाते इस क्षेत्र का विकास किया। पांच सालों में कांग्रेस ने राजनांदगांव के साथ पक्षपात किया। राजनांदगांव में कांग्रेस के आते ही सभी निर्माण कार्य रुक गए। राजनांदगांव के साथ कांग्रेस ने धोखा किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।