बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG BREAKING: मितानिनों की हड़ताल होगी ख़त्म, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मितानिनों की मांगों पर दिया आश्वासन

CG BREAKING: मितानिनों की हड़ताल होगी ख़त्म, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मितानिनों की मांगों पर दिया आश्वासन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मितानिनों की मांगों पर मितानिनों को आश्वाशन देते हुए कहा कि हम सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेंगे। दरअसल आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मितानिन संघ और मनरेगा कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करने गए थे। जिसके बाद सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया और हड़ताल खत्म करने को भी कहा था।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को कमिटी बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। जिसके बाद मुख्यमंत्री के आश्वासन पर स्वास्थ्य मितानिन और छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने भी हड़ताल खत्म करने की बात कही।

ज्ञात हो कि मितानिन संघ की मांग थी कि मितानिन को दिए जाने वाले राज्यअंश 75 फीसद से बढ़ाकर 100 फीसद किया जाए। चुनाव पूर्व जनघोषणआ पत्र में मितानिन टीम को प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त राशि प्रति माह पांच हजार रुपये दिया जाए। मितानिन को उनके निर्धारित कार्य, जिसमें राशि मिलती है, उसके अतिरिक्त अन्य सभी कार्य करती है, उसमें भी राशि दी जाए।

इन मांगों को लेकर मितानिन संघ की मितानिनें काफी लम्बे समय से हड़ताल पे थीं और अब मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद इनकी हड़ताल ख़त्म हो सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन