रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने 90 विधानसभा क्षेत्रों में होने चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। इसी क्रम में 5 राज्यों के 57 विधायक सोमवार को रायपुर पहुंचे। सभी विधायक पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए। बता दें कि सभी विधायक ओडिशा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश यहां पहुंचे हैं।

बता दें कि ये विधायक मंगलवार को जनता का मन जानने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। आज एकात्म परिसर में हुई बैठक में कुल 30 बिंदुओं पर चर्चा की गई। जनता का मन जानने, केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगो को अवगत कराने, संगठन को मजबूती देने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सहयोग करने जैसे टास्क के साथ ये विधायक अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा करेंगे।

विधायकों को उनके दौरे से पहले छत्तीसगढ़ के जातिगत समीकरण, भौगोलिक, राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराया गया। बता दें कि ये विधायक अगले एक सप्ताह तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और चुनावी प्रचार करेंगे। 1 सप्ताह के बाद जो रिपोर्ट ये विधायक देंगे उसपर राष्ट्रीय स्तर पर मंथन किया जाएगा। आगे केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दिए जाने वाले निर्देश का इंतजार किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।