बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

दुर्ग में मॉकड्रिल शुरू, भिलाई में 7.30 बजे किया जाएगा ब्लैकआउट, देखें नागरिकों के लिए जारी गाइडलाइन…

दुर्ग में मॉकड्रिल शुरू, भिलाई में 7.30 बजे किया जाएगा ब्लैकआउट, देखें नागरिकों के लिए जारी गाइडलाइन…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दुर्ग। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच आज, 7 मई को देशभर के 244 संवेदनशील इलाकों में एक साथ युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है। मॉकड्रिल में छत्तीसगढ़ का दुर्ग-भिलाई शहर भी शामिल है। भिलाई स्टील प्लांट को देखते हुए दुर्ग को अलर्ट पर रखा गया है।

मॉकड्रिल की शुरुआत शाम 4 बजे से हो चुकी है, वहीं लगभग 7.30 बजे से 7.42 बजे तक ब्लैकआउट भी किया जाएगा। ये ब्लैकआउट सिर्फ भिलाई सेक्टर और प्लांट क्षेत्र में होगा।

जानिए क्या होगा ब्लैकआउट के दौरान

  • 7.30 बजे "रेड अलर्ट" सायरन यानी कम ज्यादा आवाज में दो मिनट तक सायरन बजाया जायेगा।
  • रेड अलर्ट सायरन बजने पर सभी नागरिकों को अपने घर, दुकान, ऑफिस आदि की रोशनी को बंद करना होगा।
  • सड़क पर चल रहे वाहन को रेड अलर्ट सायरन बजते ही रोकना होगा। वाहन को वहीं रोककर हैडलाइट और बैकलाइट भी बंद रखनी होगी।
  • 7.42 बजे ग्रीन अलर्ट सायरन (एक समान आवाज में) बजेगा। ग्रीन अलर्ट साइरन “ऑल क्लियर सिग्नल” है। इस साइरन के बजने के बाद लाइट्स ऑन की जा सकती है।
The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन