रायपुर। बस्तर की नीलावती मौर्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्पपत्र की एक प्रति दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सौंपी। नीलावती मौर्य में इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए मोदी सरकार सदैव समर्पित होकर काम करते रही है।

शौचालयों का निर्माण, नलजल, स्वच्छ ईंधन, महिला आरक्षण बिल, मिशन इंद्रधनुष, जनधन खाते में कोरोना काल में DBT, मुफ्त राशन साथ ही आवास का नाम भी महिलाओं के नाम पर हो रहा है इसके साथ ही भाजपा ने अपने संकल्पपत्र और विजन डॉक्यूमेंट जारी करते समय मुझ जैसी सामान्य महिला को आमंत्रित किया इसके लिए मैं मोदी जी को धन्यवाद देती हूं।

नीलावती ने कहा मोदी के संकल्प पत्र में महिलाओं को अग्रणी भूमिका में रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी जो गारंटी देते है उसे पूरा भी करते है। इसे हमने हमारे राज्य में बखूबी देखा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छत्तीसगढ़ सड़क हादसा; 13 की दर्दनाक मौत, PM मोदी ने की मृतक के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।