Vijay Baghel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के बाद अब कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव में मद्देनजर रखते हुए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। वहीं भाजपा ने जहाँ अपने मेनिफेस्टो को ‘मोदी की गारंटी’ का नाम दिया था तो कांग्रेस ने इसे ‘भरोसे का घोषणा’ पत्र कहा है।

कांग्रेस ने इस भरोसे के घोषणा पत्र में वादा किया है कि छत्तीसगढ़ में 3200 रुपए में किसानों के धान की खरीदी होगी और प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। प्रदेश में फिर से किसानों का कर्ज माफ होगा। वहीं तेंदूपत्ता 6000 रुपया प्रति बोरा खरीदी का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है। 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ किया जाएगा। भूमिहीन कृषकों को सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। 10 लाख तक इलाज मुफ्त कराया जाएगा। सभी शासकीय स्कूल आत्मानंद बनेंगे।

वहीं कांग्रेस के मेनिफेस्टो के सामने आने के बाद भाजपा के घोषणा पत्र के संयोजक रहे और सांसद विजय बघेल ने उनपर तीखा हमला किया है। विजय बघेल ने कहा कि उन्हें इस बात की आशंका थी कि कांग्रेस उनके घोषणा पत्र की नकल करेगी और ऐसा ही हुआ है। हमने मोदी की गारंटी का बम फोड़ा तो ये हड़बड़ा गए। नकल के लिए वो हमारे घोषणा पत्र का इंतजार भी कर रहे थे।

See also  CG News : 24 आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला कृषि उद्यमिता का प्रशिक्षण, कलेक्टर ने प्रमाणपत्र देकर की ये अपील

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।