रायपुर। आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया हैं। सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने राजस्व निरीक्षक परीक्षा में हुई गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से पूछा कि, जब पूरे मामले में गृह विभाग ने FIR जांच कराने के लिए लेख किया फिर विभाग ने FIR क्यों नहीं कराया ।

मंत्री ने दिया जवाब
प्रश्न का उत्तर देते हुए राज्य के राजस्व मंत्री टांक राम वर्मा ने कहा कि परीक्षा की प्रक्रिया पिछले सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई हैं। हमें जब गड़बड़ी की शिकायत मिली तो हमने गृह विभाग को पत्र लिखा और सभी पहलुओं की व्यापक जांच के लिए मामले की जांच EOW और ACB को दिया गया है।

मंत्री से जवाब से कांग्रेस नाखुश
मामले में हस्तक्षेप करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पूरी गड़बड़ी मौजूदा कार्यकाल की है जबकि सरकार इसे पिछले कार्यकाल का बता रही है । पूर्व सीएम ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौपने की मांग की। इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर बहस हुई और सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

See also  Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग; AC ब्लास्ट से 4 मरीजों की मौत, खिड़की तोड़कर निकाले गए लोग

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।