बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

40 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिला हाफ बिजली बिल योजना का लाभ, 2103 करोड़ रूपये किया गया माफ

40 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिला हाफ बिजली बिल योजना का लाभ, 2103 करोड़ रूपये किया गया माफ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कम्पनी मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद (IAS) ने राष्ट्रीय ध्वज किया व उपस्थितजनों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 40 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को हाफ बिजली बिल योजना से 2103 करोड़ रूपये का लाभ दिया गया है।

कोरोना संक्रमण काल के इस दौर में कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए विद्युत कर्मी अपने कर्तव्यपथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं। पॉवर कंपनी को जीरो पॉवर कट स्टेट के रूप में जो ख्याति मिली हुई है वह लगातार बनी हुई है।

राज्य गठन के बाद का सर्वकालिक अधिकतम उत्पादन

इसके साथ ही जनरेशन कंपनी के उत्पादन संयंत्र पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में मिनी माता हसदेव बांगो जल विद्युत गृह माचाडोली ने 419.18 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया, यह छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद का सर्वकालिक अधिकतम उत्पादन का कीर्तिमान है। इस अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री ने बधाई दी।

प्रदेश में उपलब्ध बिजली को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए पॉवर ट्रांसमिशन कपंनी लगातार अपनी क्षमता में वृद्धि कर रही है। बीते तीन वर्षों में प्रदेश की पारेषण क्षमता 17 हजार 664 से बढ़कर 20 हजार 882 एमवीए हो चुकी है।

लाइन लास में कमी लाने लागू की यह स्कीम

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के माध्यम से प्रदेश में रीवैम्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम को लागू कर दिया गया है। यह योजना पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगी। इसके लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। प्रदेश में इसकी लागत 9690 करोड़ रूपए अनुमानित है। इस योजना से स्मार्ट मीटर की स्थापना तथा लाइन लास में कमी लाने व नवीनीकरण कार्य हेतु भी अधोसंचरना विकसित की जाएगी।

समारोह में प्रबंध निदेशक होल्डिंग कंपनी उज्ज्वला बघेल, जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एन.के बिजौरा, ट्रेडिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश वर्मा, वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम, ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.डी. तेलंग, होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) मनोज कुमार खरे उपस्थित रहें।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन