SP ऑफिस के सामने मां बेटी ने खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप

कवर्धा। कवर्धा  पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मां-बेटी ने ऑफिस के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, गनीमत यह रही कि कुछ मीडिया कर्मियों और सड़क पर चल रहे युवक ने इन्हें रोक लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पीड़ित महिलाओं का मेडिकल कराया और मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सौतेले बेटे ने हड़प ली संपत्ति

दरअसल मामला कवर्धा जिले के कुंडा थाना अंतर्गत ग्राम महली का है, जहां की रहने वाली गौरी साहू और उनकी बेटी ने अपने सौतेले बेटे सरवन साहू पर मारपीट और संपत्ति से बेदखल करने का आरोप लगाया है, पीड़िता ने यह भी बताया कि जमीन जायदाद को हड़पने की नीयत से उनके सौतेले बेटे द्वारा हमेशा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है, जिसकी शिकायत संबधित कुंडा थाने में कई बार की जा चुकी है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

See also  CG News : छत्तीसगढ़ में चल रहे "सरकारी एक्सटॉर्शन" मामले में ED ने IAS रानू साहू और पति जे पी मौर्य से की पूछताछ

अपने साथ पेट्रोल लेकर पहुंची आत्मदाह करने

बार.बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़िता आज एसपी ऑफिस पहुंची और अपनी बेटी व नातिन के साथ पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

हालांकि वहां पर मौजूद कुछ मीडियाकर्मियों व सड़क से गुजर रहे एक युवक ने इन्हें रोका और पुलिस के जवानों को बुलाया। इसके बाद इन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता ने अपने सौतेले बेटे पर कारवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने इन्हें शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।