बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण को बताया पर्यटन क्षेत्र, कांग्रेसियों को पर्यटक, कहा- चुनाव से पहले 10-15 दिन घूमने आती है पार्टी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण को बताया पर्यटन क्षेत्र, कांग्रेसियों को पर्यटक, कहा- चुनाव से पहले 10-15 दिन घूमने आती है पार्टी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। दक्षिण विधानसभा उप-चुनाव के मतदान के लिए केवल दो दिन बाकी है और इसे लेकर सियासत भी तेज हो चुकी है। दक्षिण क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए लगातार सभाएं कर रहे हैं। इसी बीच पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण विधानसभा को कांग्रेस पार्टी के लिए पर्यटन क्षेत्र बताते हुए कांग्रेसियों को पर्यटक बताया।

अग्रवाल ने कहा कि पर्यटक की हैसियत से कांग्रेसी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र आते है, चुनाव के पहले 10-15 दिन घूमते है और उसके बाद उनका कोई पता ठिकाना नहीं रहता हैं। कांग्रेस ने ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, जिसे दक्षिण की एक प्रतिशत जनता भी ढंग से नहीं जानती हैं। जनता उसे चुनेगी जिसे वह जानती है, जिसके विकास का मॉडल उन्होंने देखा है। जेल रोड चौड़ीकरण, 35 पानी टंकियों का निर्माण और शहर में सिटी बस का संचालन करने जैसा काम जिन्होंने किया है, जनता उन्हें पहचानती है।

किसी भी पर्यटक को स्थानीय निवासी कुछ ही देर के लिए स्वीकार करती है। पिछले चुनाव में महंत रामसुंदर दास को मैदान में जबरदस्ती उतार दिया गया। इस बार आकाश शर्मा को टिकट दिया गया है, जो कि यहां का नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी हर बार अपने प्रत्याशी को बदल देती है, किसी प्रत्याशी को रिपीट नहीं किया जाता है। इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस उन प्रत्याशी को अयोग्या मानती है, जो एक बार चुनाव हार गया हो।

वहीं, उन्होंने सचिन पायलेट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिनका प्लेन राजस्थान में टेकऑफ नहीं कर पाया, उससे दक्षिण में क्या उम्मीद करना। जनता ने पिछले 35 सालों में जो किला रायपुर दक्षिण में बनाया, उसकी रक्षा भी वह स्वयं कर रही है।

Akash Dhangar
लेखक / पत्रकार:

Akash Dhangar

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन