महासमुंद। महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू अपने खेतों में मताई कर धान की बोआई की है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के किसानों से नगरी दूबराज धान को ज्यादा से ज्यादा लगाने की अपील की है। सांसद साहू का खेतों में मताई करते वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे अपने खेतों में बैलों की मदद से मताई करते और धान का बीज छिड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

साथ ही सांसद चुन्नीलाल साहू छत्तीसगढ़ के किसानों से कह रहे हैं कि, हमारा पैतृक व्यवसाय खेती-किसानी है। इस वर्ष भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध धान की वैरायटी नगरी दूब राज को पेटेंट किया है, जो गर्व की बात है। सांसद ने छत्तीसगढ़ के किसानों से अपील की है कि दूबराज धान को ज्यादा से ज्यादा किसान लगाएं और छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ाएं।

See also  अजब-गजब रायपुर: शराब दुकानों में आदमी के ऊपर आदमी, लॉकडाउन में स्टॉक जमा करने की होड़ मेें सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां