सांसद रामविचार नेताम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की सपरिवार मुलाकात

रायपुर। सांसद रामविचार नेताम ने नई दिल्ली में संसद भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपरिवार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को भारत के आदिवासी कलाओ में छत्तीसगढ़ बस्तर की परंपरागत कला भेंट कर उन्हें नए वर्ष 2022 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सांसद नेताम की धर्म पत्नी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम ने भी प्रधानमंत्री मोदी को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

आपको बता दें कि सांसद रामविचार नेता जून 2022 में रिटायर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आन्तरिक और बाहरी हर प्रकार की चुनौतियों का सशक्त ढंग से सामना करेगा और विकास के नए शिखर तक पहुंचेगा। साथ ही हिंदुस्तान की सांख और ताकत और अधिक बढ़ेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं, सुने PM नरेंद्र मोदी का संबोधन- LIVE

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।