रायपुर। दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा सांसद सुनील सोनी आज निर्वाचन आयोग पहुंचे। जहां उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन पर सरकार के इशारे पर काम करने की शिकायत की है। शिकायत करने के लिए सांसद सुनील अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे हैं। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने भी कलेक्टर से शिकायत की है।

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि, हम निष्पक्ष चुनाव के पक्षधर है। लेकिन कांग्रेस के लोग खुलेआम साड़ी, बिछिया और शराब बांट रहे हैं। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि, राजधानी रायपुर में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए, झुग्गी बस्तियों में मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

इसपर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद ने सांसद सुनील सोनी पर पलटवार करते हुए कहा कि, भाजपा छत्तीसगढ़ में चुनाव हार रही है। इसलिए हार के बाद की पटकथा अभी से लिखी जा रही है। बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत सामान बांटकर जीतते रहे हैं। निर्वाचन आयोग ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।