रायपुर। आज भाजपा के सांसद सुनील सोनी के साथ रायपुर उत्तर प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा और रायपुर ग्रामीण प्रत्याशी मोतीलाल साहू मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात करने निर्वाचन आयोग पहुंचे।

मुलाकात के बाद सांसद सुनील सोनी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कोंडागांव में हमारी प्रत्याशी लता उसेंडी धरना में बैठी हैं। जब अभिकर्ता और जिला अध्यक्ष कोंडागांव के अंदर मतगणना स्थल के निरीक्षण में गए थे, उस दौरान जिला अध्यक्ष को रोक दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि आपत्ति इस बात पर है कि कांग्रेस के तीन लोग वहां कैसे गए, जबकि वो न तो जिला अध्यक्ष थे, न प्रत्याशी और न अभिकर्ता थे। इस बात का जवाब पुलिस प्रशासन ने नहीं दिया।

सांसद ने चर्चा में आगे कहा कि पुलिस-प्रशासन दोहरा मापदंड अपना रही है। इसी बात को लेकर हमारी प्रत्याशी और कार्यकर्ता धरना में बैठे हैं। 3 दिसंबर को मतगणना है। जहां मतगणना होनी है, वहां की बहुत सारी शिकायतें मिली है। जिनपर हमने विस्तार से चर्चा की है।

See also  CG News: फूल चौक में दुकान में लगी आग, मची अफरा तफरी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।