रायपुर। फोन टेपिंग मामले में आरोपी बनाए गए निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता पूछताछ के लिए शुक्रवार को पुलिस हेडक्वार्टर नहीं पहुंचे। आईपीएस गुप्ता ने तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए सुनवाई के लिए अगली तारीख की मांग की।

आपको बता दें कि फोन टेपिंग मामले में शुक्रवार को विभागीय जांच के लिए पुलिस मुख्यालय में पेश होना था। इस संबंध में मुकेश गुप्ता के वकील अमीन खान ने कहा कि स्वास्थ्यगत कारणों से मुकेश गुप्ता पेश नहीं हो पाए। उन्होंने लिखित पेशी की दूसरी तारीख के लिए पीएचक्यू में आवेदन दिया है।

इसके पहले मुकेश गुप्ता के वकील ने गुरुवार को एसीबी कोर्ट में 6 जून को होने वाली सुनवाई आगे बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। इस दौरान मुकेश गुप्ता की बेटी की खराब तबीयत का हवाला दिया था। जिसके मद्देनजर एसीबी कोर्ट ने सुनवाई की तारीख को 12 जून कर दिया था। आज उन्हें पूछताछ के लिए पीएचक्यू के दफ्तर हाजिर होना था।

See also  शिक्षकों की कमी से आक्रोशित पालकों और छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।