बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुंबई जैसी फिल्म सिटी... महासमुंद जिले में 327 एकड़ में बनेगी भव्य माया नगरी

छत्तीसगढ़ में मुंबई जैसी फिल्म सिटी... महासमुंद जिले में 327 एकड़ में बनेगी भव्य माया नगरी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कलाकारों को जल्द ही फिल्म सिटी की सौगात मिलने जा रही है। महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म सिटी विकसित की जा सकती है। प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी और जिला प्रशासन के अफसर साइट विजिट के लिए पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार महासमुंद जिले के ग्राम बिरबिरा में जल्द फिल्म सिटी बनाने जा रही है। छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी बनने के बाद प्रदेश में फिल्म उद्योग से जुड़े हजारों कलाकारों, टेक्नीशियनों और निर्माता-निर्देशकों सहित स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मुंबई या हैदराबाद जैसी फिल्म सिटी के विकास की योजना है।

इस फिल्म सिटी से यहां के स्थानीय युवाओं को अधिक-से-अधिक रोजगार का अवसर मिलेगा। इस स्पॉट से कुछ ही दूसरी पर कोडार डैम, सिरपुर और बारनवापारा जैसे लोकेशंस हैं। इससे फिल्म मेकिंग के लिए इंट्रेस्टिंग लोकेशंस भी मेकर्स को मिलती हैं। यहां बॉलीवुड थीम पार्क, पर्यटन स्थल भी विकसित करने पर विचार किया जा रहा है।

राजस्व की लगभग 327 एकड़ जमीन चिन्हांकित की जा रही है। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से बिरबिरा लगभग 4-5 किलोमीटर, नवा रायुपर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर ये स्पॉट स्थित है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन