बुधवार, 7 अक्तूबर 2026 बुध, 7 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Mungeli: मरीज का हुआ ऑपरेशन मगर अस्पताल से डॉक्टर गायब मिला, गंदगी में हो रहा था उपचार, छापे के बाद टीम ने OT और ICU को किया सील

Hospital’s OT and ICU sealed: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश और CMHO डॉ. एस.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 7 अक्टूबर को पथरिया ब्लॉक के निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आकृति हॉस्पिटल, पथरिया में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर प्रशासनिक अमले ने OT और ICU को सील कर […]

hospital sealed
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Hospital’s OT and ICU sealed: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश और CMHO डॉ. एस.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 7 अक्टूबर को पथरिया ब्लॉक के निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आकृति हॉस्पिटल, पथरिया में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर प्रशासनिक अमले ने OT और ICU को सील कर दिया।

बताया गया कि CM हेल्पलाइन 1076 पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

निरीक्षण टीम में NHM के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. गिरीश कुर्रे, जिला नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी पथरिया डॉ. अमित लाल और नर्सिंग होम एक्ट प्रभारी लिपिक एम.एल. टाण्डे शामिल थे।

जिस सर्जन का नाम लिया उसने भी ऑपरेशन से किया इंकार

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ग्राम रोहराकला निवासी हरन बाई साहू, उम्र 50 वर्ष का बच्चेदानी का ऑपरेशन किया जाना पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने पर आकृति अस्पताल में कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं पाया गया। अस्पताल में उपस्थित स्टाफ एवं सर्जन संतोषजनक जवाब नही दे पाये। जिस सर्जन का नाम बताया गया, उन्होने भी आकृति हास्पिटल में आकर सर्जन करने मे अनभिज्ञता बतायी। मरीज के केसशीट में भी विसंगिया पाई गयी। मरीज के उपचार एवं ऑपरेशन से संबंधित परिस्थितियों को देखते हुए टीम ने मामले को गंभीरता से लिया।

गंदगी में OT, मानकों की अनदेखी

टीम ने पाया कि ऑपरेशन थिएटर में साफ-सफाई का अभाव था, गंदगी पड़ी थी। OT मानक के अनुरूप नहीं था। यह स्थिति नर्सिंग होम एक्ट नियम 2013 के विपरीत है। संक्रमण नियंत्रण जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं का भी पालन नहीं हो रहा था।

मरीज को 108 से जिला अस्पताल भेजा, OT-ICU सील

मरीज की सुरक्षा को देखते हुए उसे तत्काल 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय मुंगेली रेफर किया गया। गंभीर लापरवाही को देखते हुए अस्पताल संचालक डॉ. विश्राम ध्रुव की मौजूदगी में OT और ICU को सीलबंद कर दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद जिले के निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. आकृति हॉस्पिटल क्यों सील किया गया?
Ans. नर्सिंग होम एक्ट 2013 के मानकों का उल्लंघन, डॉक्टर की अनुपस्थिति में ऑपरेशन की तैयारी, OT में गंदगी और केस शीट में विसंगति मिलने पर OT और ICU को सील किया गया।

Q2. मरीज का क्या हुआ?
Ans. ग्राम रोहराकला निवासी 50 वर्षीय हरन बाई साहू को सुरक्षा के मद्देनजर 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मुंगेली रेफर किया गया।

Q3. कार्रवाई किसके निर्देश पर हुई?
Ans. कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश और CMHO डॉ. एस.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में, CM हेल्पलाइन 1076 पर शिकायतों के बाद जिला स्तरीय टीम ने यह कार्रवाई की।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन