नगर निगम कमिश्नर ने दो जोनों के कमिश्नर का तबादला किया है। नगर निगम के जोन क्रमांक 6 में जोन कमिश्नर का जिम्मा महेंद्र पाठक को दे दिया गया है। बता दें कि इससे

रायपुर। नगर निगम कमिश्नर ने दो जोनों के कमिश्नर का तबादला किया है। नगर निगम के जोन क्रमांक 6 में जोन कमिश्नर का जिम्मा महेंद्र पाठक को दे दिया गया है। बता दें कि इससे पहले इन्हें जोन क्रमांक 9 की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं जोन क्रमांक 6 के आयुक्त एके हालदार को पुनः निगम मुख्यालय भेज दिया गया है। बता दें कि उनपर पहले ही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। अब वे स्वास्थ्य पर ही फोकस करेंगे। इसी तरह जोन क्रमांक 9 की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता संतोष पांडे को दी गई है। साथ ही केके शर्मा को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाया गया है जो अभी तक असिस्टेंट इंजीनियर का पद निगम में संभाल रहे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Good News : कोरोना काल के बीच छत्तीसगढ़ में 40 हजार से ज्यादा बच्चों को पहली बार मुफ्त लगेगा न्यूमोकोकल निमोनिया टीका

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।