बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मंदिर से घर लौट रहे भाजपा नेता की हत्या

मंदिर से घर लौट रहे भाजपा नेता की हत्या
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर से खबर आ रही है कि नक्सलियों ने एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी है। जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। राज्य के अथक प्रयासों के बाद भी वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है।

जानकारी के अनुसार, घटना छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता मंदिर से अपने घर वापस लौट रहे थे । इस दौरान न​क्सलियों ने ग्रामीण को ​टंगिया से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

इस बात जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या किस वजह से की। बताया जा रहा है कि नक्स​लियों के निशाने पर और भी ग्रामीण है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन