रायपुर। जनता के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं, आम जनता से जुड़ी समस्याओं के निराकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा, किसी भी लेवल पर कोई डीले नहीं होगा यह बातें पदभार संभालने के बाद रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने प्रेस कांफ्रेंस में कही। एस भारतीदासन ने चर्चा में बताया कि अधिकारियों की बैठक ली है। कुछ प्राथमिकताएं तय की गई हैं। बरसात का मौसम आने वाला है इस संबंध में मौसमी बीमारियां और उसकी रोकथाम के लिए तैयारी साथ ही साथ वाटर कंजर्वेशन के लिए कहा गया है।

जनसहयोग से होगा जल संरक्षण

पूरे प्रदेश या शहरी इलाकों में पानी की समस्या है। साथ ही पानी को सुरक्षित रखने की बात भी है। इसके लिए हमें सभी सरकारी कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर उदाहरण पेश करने कहा गया है। बरसात के पानी को  जमीन के अंदर रोकने के प्रयास शुरू करने चाहिए। इसमें नगर निगम का प्रयास जारी है। जनता के माध्यम से यदि यह पहल हो तो इस काम को अच्छी गति मिलेगी। निगम प्रशासन से बात कर एक कार्य योजना तैयार करेंगे।

See also  धोखाधड़ी: बैंक को लगा 3.60 करोड़ का चूना...आमानाका थाने क्षेत्र में FIR दर्ज

पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने का प्रयास

शहर को व्यवस्थित करने के प्रयास हमेशा से होती रही है। हमें पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने की कवायद को जारी रखना होगा। शहरी इलाकों में जितने तालाब हैं, उनका हम संवर्धन करेंगे। इस हेतु हमें एक जन आंदोलन जैसे प्रयास करने होंगे। जितने भी यहां एनजीओ काम करते हैं, उनसे चर्चा कर इस दिशा में कुछ प्रयास किए जाएंगे।

लोगों को मिलनी चाहिए बुनियादी सुविधाएं

स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों को मिलनी चाहिए। इसके लिए सभी को निर्देश दिया गया है। इसे और बेहतर करने के लिए प्रयास जारी रखेंगे। बैठक में प्रशासनिक कसावट को लेकर भी लंबी चर्चा हुई है। नियमानुसार जो काम समय पर होना चाहिए, वह होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।