नगर पंचायत अभनपुर को मिला नगर पालिका का दर्जा, सीएम ने की घोषणा

रायपुर। नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का दर्जा दिया जाएगा। आज शनिवार को सीएम भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने रायपुर के अभनपुर विधानसभा के ग्राम खोरपा में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात शुरुआत की। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान 66 करोड़ 38 लाख रुपये के विभिन्‍न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और फैसलों के कारण राज्य में अब तक सर्वाधिक धान की खरीदी हुई है। सरकार बनते ही सबसे पहले हमने ऋण माफी का फैसला किया, शपथ ग्रहण करते ही सबसे पहले मंत्रालय पहुंचकर 19 लाख किसानों का साढ़े नौ हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ किया। जिन किसानों ने धान बेचा था और जिनका कर्ज पटा दिया गया था, उनकी राशि वापस लौटाई गई। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की, किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इनपुट सब्सिडी दी।

इस योजना की तीन किस्त की राशि किसानों के खाते में आ गई है। योजना की आखिरी और चौथी किस्त 31 मार्च को दी जाएगी।

अन्य प्रमुख घोषणाएं

  • ग्राम खोरपा में उप तहसील कार्यालय बनेगा
  • खोरपा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खुलेगा
  • ग्राम सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी
  • ग्राम सलोनी से कोलर तक नयी सड़क निर्माण किया जाएगा
  • अभनपुर के 30 बिस्तर अस्पताल की क्षमता होगी 50 बिस्तर
  • ग्राम बेंद्री में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा
  • ग्राम कोलर और टेकारी में उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए नवीन भवन
  • अभनपुर पुराने नेशनल हाईवे में गौरव पथ निर्माण
  • शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण स्व. आशाराम डहरिया के नाम पर
  • खोरपा में आइटीआइ संस्था खोलने की घोषणा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।