बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर पूर्व मंत्री ननकी राम के पत्र ने पार्टी में मचाई हलचल, पुराने पदाधिकारियों को दोबारा कुर्सी न देने की सलाह

निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर पूर्व मंत्री ननकी राम के पत्र ने पार्टी में मचाई हलचल, पुराने पदाधिकारियों को दोबारा कुर्सी न देने की सलाह
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी चुनाव निबटने के बाद जहां एक ओर मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं बढ़ गई हैं, वही दूसरी ओर निगम मंडलों में जल्द नियुक्तियों के आसार नजर आने लगे हैं। इस बीच पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने केन्द्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर पुराने पदाधिकारियों को फिर पद नहीं देने की गुजारिश की है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि निगम मंडल के पुराने पदाधिकारी पिछली विधानसभा चुनाव में बुरी हार के लिए जिम्मेदार रहे हैं।

अध्यक्ष समेत प्रमुख नेताओं को भेजा पत्र

ननकी राम कंवर ने पीएम नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भेजा है। इन सबके बीच कंवर की चिट्ठी को लेकर पार्टी के अंदरखाने में काफी चर्चा है। कंवर ने अपने पत्र में निगम मंडलों में नियुक्ति पर साफतौर पर कहा है कि प्रदेश में वर्ष 2003 से 2018 तक प्रदेश में भाजपा की सरकार रही उस वक्त निगम मंडलों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और अन्य पदों पर कई ऐसे लोगों की नियुक्ति की गई जिससे भाजपा की सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वर्ष 2018 में पार्टी की सरकार नहीं बनी, इसका प्रभाव भी माना जा सकता है।

'ऐसे अफसरों को उपकृत कर रहे हैं दलालनुमा नेता'

पूर्व गृह मंत्री ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार में जिन अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा भाजपा नेताओं को झूठे मामले में फंसाया जा रहा था उन्हीं कर्मचारियों और अधिकारियों को हमारे पार्टी के कुछ दलाल प्रवृत्ति के लोग बचाने की कोशिश में लगे हैं। साथ ही उन्हें मनचाही जगहों पर पदस्थ कराने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों को मुख्य पदों से दूर रखना उचित होगा।

'निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिले मौका'

अपने पत्र में कंवर ने कहा है कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं, जो ईमानदारी से काम करते आए हैं, और जिन्हें आज तक सरकार के निगम मंडलों में काम करने का मौका नहीं मिल पाया है, उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के नये लोगों को मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि उस वक्त के निगम पदाधिकारियों के गलत कार्यों के कारण हमारी सरकार नहीं आई, और ऐसे में इन लोगों को दूर रखना उचित होगा।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन