रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच जुबानी हमले लगातार जारी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर एक बार जुबानी हमला किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे चुनावी दौरे को लेकर है। जिसपर मुख्यमंत्री भूपेश भगेल ने तंज कसा है। वहीं लोरमी में पत्रकारों से बात करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री तो हैं ही साथ में वो भाजपा के प्रचार मंत्री भी हैं।

उन्होंने कहा कि, वो बस प्रचार के समय छत्तीसगढ़ आते हैं उसके बाद वो यहां नही आयेंगे। गौरतलब हैं कि मंगलवार को सूरजपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। जिसमें महादेव के नाम को बदनाम करने का आरोप लगाया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  आज रायपुर लौटेंगे प्रदेश अध्यक्ष साव, होगा भव्य स्वागत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।