झड़प के बाद सीएम भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं संसद राहुल गांधी से ईडी द्वारा दूसरे दिन पूछताछ जारी है। इस घटनाक्रम में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुरक्षा कर्मियों और दिल्ली पुलिस के बीच हल्की झड़प हो गई और बघेल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इससे पहले पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, इमरान प्रतापगढ़ी व अन्य नेताओं को हिरासत में ले चुकी है। राहुल गांधी के ईडी में पेश होने के मद्देनजर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है और पुलिस ने किसी को इकट्ठा नहीं होने दे रही है। मुख्यमंत्री बघेल व अन्य कांग्रेस नेता ईडी दफ्तर जाने को लेकर आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान दिल्ली पुलिस उन्हें रोक रही थी। जब दिल्ली पुलिस ने नेताओं को आगे नहीं जाने दिया तो सभी धरने में बैठ गए जिसके बाद यह झड़प हुई।

See also  CG News : कल PCC चीफ दीपक बैज कांग्रेस कमेटी की लेंगे बैठक, देखें शेड्यूल

राहुल गांधी अपनी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ ईडी दफ्तर गए हैं। कांग्रेस मुख्यालय के बहार भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पार्टी दफ्तर के अलावा ईडी दफ्तर के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात है। कांग्रेस मुख्यालय की ओर आने जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। तमाम जगहों पर बेरीकेड भी लगाए गए हैं। साथ ही ट्रकों और बसों की मदद से सड़कें बंद की गई है।

दरअसल राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड सौदे संबंधी धन शोधन के मामले में ईडी के समक्ष पेश होना है। ऐसे में कांग्रेस ने फैसला किया कि पार्टी के सभी शीर्ष नेता और सांसद दिल्ली में ईडी के मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालेंगे और सत्याग्रह करेंगे, लेकिन ऐसा करने से उन्हें अब दिल्ली पुलिस ने रोक दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप

See also  पीएम मोदी के बूस्टर डोज के ऐलान पर बोले राहुल- आखिर सरकार ने मेरा सुझाव मान लिया

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।