बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस : निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस : निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राजधानी रायुपर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य होंगे। निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि, रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को शहरी क्षेत्र होने के बावजूद पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2024 में लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि के लिए उत्कृष्ट सम्मानित किया जाएगा। दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी पिछले लोकसभा निर्वाचन की तुलना में लोकसभा निर्वाचन 2024 में 10.39 प्रतिशत वृद्धि के लिए उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

स्पेशल अवार्ड से सम्मानित होंगे अधिकारी प्रभाकर पांडे

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य उत्कृष्ट तरीके से संपन्न कराने के लिए सम्मानित किया जाएगा। राजनांदगांव जिले की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुरुचि सिंह को गुणवत्ता पूर्ण स्वीप गतिविधियां आयोजित करने और मुंगेली जिले के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडे को प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी स्वीप गतिविधियों के लिए स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन