बुधवार, 23 सितंबर 2026 बुध, 23 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Ministry staff bus fire: नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों से भरी बस में लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी,कूदकर बचाई जान, देखें मंजर

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में बुधवार को महानदी भवन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कर्मचारियों से भरी एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे और सभी कार्यालय से घर लौट रहे थे। धुआं उठते ही कर्मचारियों ने बाहर निकलने की […]

Ministry staff bus fire: नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों से भरी बस में लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी,कूदकर बचाई जान, देखें मंजर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में बुधवार को महानदी भवन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कर्मचारियों से भरी एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे और सभी कार्यालय से घर लौट रहे थे। धुआं उठते ही कर्मचारियों ने बाहर निकलने की कोशिश शुरू कर दी।

आग तेजी से बढ़ने पर कुछ कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

महानदी भवन के पास अचानक उठने लगा धुआं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस महानदी भवन के पास पहुंची थी, तभी उसके इंजन और पीछे के हिस्से से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में बस में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। बस के अंदर धुआं भरने से कर्मचारियों के बीच घबराहट की स्थिति बन गई।

ड्राइवर ने बस रोकने की कोशिश की। इसके बाद कर्मचारियों ने तेजी से बस से बाहर निकलना शुरू किया। आग बढ़ती देख कुछ लोग बस से कूदकर बाहर निकले। इस दौरान सभी यात्रियों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलकर राहत की सांस ली।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

बस में आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस ने सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी।

आग लगने के दौरान सड़क पर भी लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के साथ वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है।

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं

चलती बस में अचानक आग कैसे लगी, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती जानकारी में बस के इंजन और पीछे के हिस्से से धुआं निकलने की बात सामने आई है। आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन